अंकिता मर्डर केस में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही अंकित आर्य को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नामित उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट के नाम से पत्र जारी किया गया है।
पत्र में लिखा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अंकिता की हत्या का संज्ञान लेते हुए डॉ. विनोद आर्य और उनके बेटे अंकित आर्य निवासी हरिद्वार को भारतीय जनता पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वीट किया।
अंकिता हत्याकांड मामले में हमने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नामित उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
साथ ही अंकित आर्य एवं उनके पिता विनोद आर्य को भाजपा से भी निष्कासित कर दिया गया है। pic.twitter.com/bq7SiM3rUl
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 24, 2022
उन्होंने ट्वीट में लिखा, “अंकिता हत्याकांड मामले में हमने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नामित उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। साथ ही अंकित आर्य एवं उनके पिता विनोद आर्य को भाजपा से भी निष्कासित कर दिया गया है।”