कोविड-19 महामारी के खिलाफ स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिबद्धता के सम्मान में भारतीय नौसेना के एक हेलीकॉप्टर ने महाराष्ट्र और बेंगलुरु में पुष्पवर्षा कर सलाम किया। मुंबई में एक रक्षा विज्ञप्ति में बताया गया है कि भारतीय वायुसेना के एक विमान ने सरकारी जेजे अस्पताल, केईएम अस्पताल और कस्तूरबा अस्पताल पर फूलों की बारिश की। इन अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने भी अपने-अपने चेतक हेलीकॉप्टरों के जरिए जेजे अस्पताल और नौसेना मेडिकल अस्पताल अश्विनी पर फूल बरसाए। अधिकारी ने बताया कि सुखोई-30 विमान मरीन ड्राइव पर से गुजरे और राजभवन के ऊपर से फ्लाई पास्ट किया। उधर, बेंगलुरू में, वायुसेना के एमआई-17 होलीकॉप्टर ने कोविड-19 के लिए निर्धारित अस्पताल विक्टोरिया अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा की।
लॉकडाउन के कारण सम्भल में फंसे दिल्ली के 10 छात्रों ने PM मोदी से लगायी मदद की गुहार
अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों ने तालियां बजा कर इस सम्मान को स्वीकार किया। उनमें से कई ने तो तस्वीरें भी लीं। अस्पताल के एक कर्मी ने कहा, “हम अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, हम बीमारी के खतरे को जानते हैं, लेकिन हम यहां आते हैं और यह हमारी ड्यूटी है। ऐसा सम्मान वह भी सशस्त्र बलों से, यह बहुत अच्छा है, यह हमारी मदद करेगा।” इस मौके पर वायुसेना के बैंड ने भी विक्टोरिया अस्पताल में प्रस्तुति दी। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि यही गतिविधियां बेंगलुरु के कमान अस्पताल में भी हुई।