राजस्थान में गहलोत और पायलट गुट के नेता एक दूसरे के ऊपर कई आरोप लगा रहे है, जिस वजह से कांग्रेस की फजीहत हो रही है। सोनिया गांधी कर्नाटक पहुंच चुकी है, जहां वो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के साथ ही साथ राजस्थान में जो हालात बने है, उसपर भी चर्चा कर रही है। इस बीच अब भारतीय जनता पार्टी से लेकर कुमार विश्वास ने भी कांग्रेस के मौजूदा हालातों पर कटाक्ष किया है।
कवि सम्मेलन में शामिल हुए थे कुमार विश्वास
दरअसल, दशहरे के अवसर पर भीलवाड़ा जिले में गुलाबपुरा नगर पालिका ने एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया था, जिसमें मुख्य अतिथि कुमार विश्वास थे। इसके बाद कुमार विश्वास ने राजस्थान में अभी जो कुछ भी हो रहा है, उसपर व्यंग करते हुए कहा, ‘ आप गहलोत और या फिर पायलट गुट में ही क्यों ना हो। इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि कांग्रेस आत्मनिर्भर पार्टी है। ये बाहर जाके विरोध नहीं करते है। ये अंदर रहकर अपनी फजीहत कराते है। ‘
राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने खुद ही फजीता करा लिया : कुमार
वही, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस राजस्थान में एक माह से फजीता प्रकरण चल रहा है, जिससे पता चलता है कि कांग्रेस कितनी बड़ी पार्टी है। उन्होंने राहुल पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी की यात्रा में 10 दिन तक खूब धूमधाम थी, फिर सब कुछ गायब हो गया। इसलिए राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने खुद ही फजीता करा लिया। राजस्थान के लोग सही है। सभी को मौका देते है। आज तुम सीएम बनो। कल वो सीएम बनेगा। सबको बराबर मौका मिलेगा। ‘
हम आपको बता दें, आज सोनिया गांधी कर्नाटक में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई है। यहाँ वो पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर सकती है। कांग्रेस अभी बीजेपी शासित राज्य में यात्रा कर रही है, जो भाजपा को चुनौती देने के बराबर है।