बिहार : भाजपा सांसद भोला सिंह का निधन, नीतीश ने जताया शोक - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

बिहार : भाजपा सांसद भोला सिंह का निधन, नीतीश ने जताया शोक

भोला सिंह बेगूसराय से आठ बाार विधायक चुने गए। वह कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल जैसी पार्टियों के भी सदस्य रहे थे।

बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला सिंह का शुक्रवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 साल के थे। सांसद के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने शोक जताया है।

दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। सिंह के परिजनों के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें चार दिन पहले राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि भोला सिंह बेगूसराय से आठ बाार विधायक चुने गए। वह कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल जैसी पार्टियों के भी सदस्य रहे थे। 2014 में सिंह बेगूसराय से भाजपा के सांसद चुने गए। तीन जनवरी 1939 को जन्मे सिंह बिहार में भी कई विभागों का मंत्री पद का दायित्व संभाल चुके थे।

भाजपा के एक नेता ने शनिवार को बताया कि उनका पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर विमान से दिल्ली से पटना आएगा। यहां उनका पार्थिव शरीर पार्टी के प्रदेश कार्यालय और विधानसभा में दर्शनार्थ रखा जाएगा। इसके बाद इनके पार्थिव शरीर को बेगूसराय भेजा जाएगा, जहां सिमरिया घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

2019 के लोकसभा चुनाव में 40 सीटें एनडीए जितेगी : नित्यानंद राय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांसद भोला सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि भोला सिंह राजनीति में अपनी सूचिता और सरल हृदय के लिए जाने जाते थे। सामाजिक कायरे में उनकी गहरी अभिरुचि थी और वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भोला सिंह को एक बेबाक जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वे हर जगह अपनी बातें मजबूती से रखते थे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी सांसद के निधन पर शोक जताया।

PM मोदी ने लोकसभा सदस्य के निधन पर दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोकसभा सदस्य भोला सिंह के निधन पर दुख जताया।  प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ”बेगूसराय से लोकसभा सदस्य श्री भोला सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें समाज की उत्कृष्ट सेवा और बिहार के विकास की दिशा में प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।” मोदी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं सिंह के परिवार और समर्थकों के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।