भाजपा ने त्रिपुरा में भरी चुनावी हुंकार, PM मोदी की आज दो जनसभा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

भाजपा ने त्रिपुरा में भरी चुनावी हुंकार, PM मोदी की आज दो जनसभा

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा के कई कद्दावर नेता त्रिपुरा में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वहीं, अब पीएम मोदी भी शनिवार को प्रदेश में दो चुनावी रैली करेंगे। मोदी धलाई जिले के अंबासा में दोपहर 12 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद वह गोमती में दोपहर तीन बजे एक रैली करेंगे। 
55 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा
भाजपा त्रिपुरा में 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि पांच सीटें गठबंधन में सहयोगी इंडिजिनियस पीपुल्स पार्टी त्रिपुरा को दी हैं। भाजपा ने सभी 55 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। वहीं, लेफ्ट-कांग्रेस का गठबंधन भी सभी 60 सीटों पर ताल ठोक रहा है। 
1676096560 untitled 1 copy
भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र
भाजपा अध्यक्ष जेी नड्डा ने बीते गुरुवार को पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। इस दौरान उनके साथ सीएम माणिक साहा भी मौजूद थे। नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित भी किया था। नड्डा ने इस दौरान कहा, “जब भाजपा संकल्प पत्र लाती है, तो यह एक विजन डॉक्यूमेंट है। यह केवल कागज का टुकड़ा नहीं है, यह लोगों के प्रति बीजेपी की प्रतिबद्धता है। नड्डा ने आगे कहा कि त्रिपुरा कभी नाकाबंदी और उग्रवाद के लिए जाना जाता था। राज्य अब शांति, समृद्धि और विकास के लिए जाना जाता है।
16 फरवरी को चुनाव
त्रिपुरा की सभी 60 सीटों पर 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होगा, जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मेघालय और नगालैंड में भी 60-60 सीटें हैं। इन तीनों राज्यों में चुनाव के नतीजों का एलान 2 मार्च को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 19 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।