हरिद्वार : मंगलौर में स्लॉटर हाउस खोले जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने इस स्लॉटर हाउस को खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन भाजपा इसे बनने नहीं देगी। नारसन कस्बे में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता संजय धारीवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलौर के पास में स्लॉटर हाउस को खोलने की अनुमति दी थी।
भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक : हरीश रावत
जिसे भाजपा कार्यकर्ता बनने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश सरकार से इसकी अनुमति रद्द करने की मांग करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के अंद पशु वध नहीं होने दिया जाएगा। चाहे इसके लिए क्षेत्रीय लोगों को सड़कों पर उतर कर इसका विरोध ही क्यों ना करना पड़े। साथ ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की बात भी कही है। संजय धारीवाल का कहना है कि इस मामले को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इसे रद्द कराने की मांग करेगा।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



