बीजेपी सांसद संजय सेठ ने रांची में खेल महोत्सव का रखा कार्यक्रम, कई हजारों की संख्या में खिलाड़ी और बच्चे होंगे शामिल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

बीजेपी सांसद संजय सेठ ने रांची में खेल महोत्सव का रखा कार्यक्रम, कई हजारों की संख्या में खिलाड़ी और बच्चे होंगे शामिल

झारखंड में भाजपा के सांसद संजय सेठ ने कहा कि खेल महोत्सव रांची लोकसभा क्षेत्र का भव्य और ऐतिहासिक महोत्सव होने वाला है।

झारखंड में भाजपा के सांसद संजय सेठ ने कहा कि खेल महोत्सव  रांची लोकसभा क्षेत्र का भव्य और ऐतिहासिक महोत्सव होने वाला है। 17 फरवरी से 19 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में रांची लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक खिलाड़ी शामिल हो सकते है। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान मे आयोजित इस महोत्सव में 6 प्रकार के खेलों से जुड़ी प्रतिस्पर्धा होगी, इसमें बैडमिंटन, एथलेटिक्स, वुशु, तीरंदाजी, योगासन और कबड्डी को शामिल किया गया है। 3 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में 650 से अधिक मेडल और ट्रॉफी प्रतिभागियों को दिए जाएंगे।
1676545787 10
कार्यक्रम के दौरान कई नेता होंगे उपस्थित
तीन दिवसीय महोत्सव के लिए 3087 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में रांची लोकसभा क्षेत्र के 17 प्रखंड और 53 वार्डों का प्रतिनिधित्व होगा। लगभग 200 पंचायतों से खिलाड़ियों की सहभागिता होगी। 17 फरवरी को कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के हाथों संपन्न होगा। वही केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे और केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।
स्कूली बच्चे भी लेंगे भाग
खेल के नामी खिलाड़ियों के द्वारा मशाल प्रज्वलित की जाएगी जो लगातार तीन दिन तक यह मशाल प्रज्वलित रहेगी। 12 स्कूल के बच्चों के बैंड द्वारा सारे जहां से अच्छा हिंदू सीता हमारा की धुन पर गीत प्रतियोगिता की जाएगी जिस स्कूल के बच्चे अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा तथा उस स्कूल के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी। उद्घाटन समारोह 2 घंटे का होगा।
1676546093 1111111111
इस कार्यक्रम में  भाग लेने से स्कूली बच्चों का बढ़ेगा मनोबल
सांसद सेठ ने रांची के सभी स्कूलों के प्रबंधक से अपील करते हुए कहा इस खेल महोत्सव अपने बच्चों को अवश्य भेजें ताकि आने वाले दिनों में इन बच्चों में भी खेल की भावना जागृत हो और खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन होगा। उन्होंने राँची की जनता से अपील करते हुए कहा ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस खेल महोत्सव में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करें झारखंड से जुड़ हमारे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, जिन्होंने झारखंड को प्रेरणा दी है, झारखंड के ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। उनकी उपस्थिति भी रहेगी। रांची से जुड़ी पद्म अवार्ड से सम्मानित गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी इस कार्यक्रम में रहेगी।
जानें आयोजन की पूरी जानकारी
रांची लोकसभा क्षेत्र के हर नागरिक से मेरा अनुरोध है इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाएं। अपने बच्चों का हौसला बढ़ाएं। उनके खेल को देखें क्योंकि नागरिकों की उपस्थिति बच्चों का उत्साह बढ़ने वाली होगी और यही बच्चे हमें कई मेडल और पुरस्कार लाकर देंगे। देश दुनिया में झारखंड और भारत का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम 17 तारीख को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विभिन्न खेलों का शुभारंभ होगा दोपहर 3:00 कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री एवं खेल मंत्रियों के द्वारा संपन्न होगा। 18 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होगी। 19 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से प्रतियोगिता प्रारंभ होगी दोपहर 2:00 बजे कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।