भाजपा ने बाइक रैली के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

भाजपा ने बाइक रैली के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 व 35ए हटाने के उपलक्ष्य में बाइक रैली के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली।

खटीमा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 व 35ए हटाने के उपलक्ष्य में बाइक रैली के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में नेपाल के लोगों ने भी भाग लिया। भाजपा के निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए। क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के भारत में पूर्ण विलय में धारा 370 बड़ी बाधा थी। इस राज्य के लिए अब तक हजारों जवानों ने शहादत दी है। 
उन शहीद जवानों के परिजनों को नमन करते है तथा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए मोदी सरकार को इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से बहुत-बहुत बधाईयां देते है। तिरंगा यात्रा विधायक पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर से शुरू हुई जो खटीमा होते हुए चकरपुर, श्रीपुर विछवा, हलवाड़ी, भूड़ाकिसनी, पहेनिया, झनकट, नौसर, सत्रहमील होते हुए जमौर में अरोरा इंडस्ट्रीज में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा से पूर्व शहीदों के परिजन रेनू राणा, भागरथी देवी, कलावती देवी, जानकी देवी, देवकी देवी, चन्द्रकला देवी, गीता खड़ायत, हीरा ज्याला, नंदा देवी, खीमा देवी को विधायक पुष्कर सिंह धामी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 
तिरंगा यात्रा में लगभग 250 दोपहिया वाहन शामिल रहे। तिरंगा यात्रा में मित्र राष्ट्र नेपाल के सामाजिक संगठनों के लोग जिसमें नेपाल भारत मैत्री संघ उपाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद पाठक, प्रदेष प्रभारी व्यापार मंडल सुदूरपश्चिम माधव प्रसाद जोशी, भारत-नेपाल मैत्री यातायात आनंद राज जोशी, महाकाली यातायात महेन्द्रनगर गौरव नाथ, पुष्कर राज भट्ट, लक्ष्मण दत्त पंत ने भी हिस्सा लिया। 
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा आदेश ठाकुर, हिमांशु बिष्ट, नंदन सिंह खड़ायत, संतोष अग्रवाल, अमित पांडेय, वरूण अग्रवाल, सावित्री कन्याल, गोपाल बोरा, डिल्लू राणा, गौरीशंकर अग्रवाल, सतीश गोयल, विनोद जोशी, देवेन्द्र चंद, रेनू भण्डारी, रमेश जोशी, कुशल कन्याल, अजय मौर्य आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।