एग्जिट पोल पर शिवराज चौहान ने कहा - पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

एग्जिट पोल पर शिवराज चौहान ने कहा – पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

एग्जिट पोल पर शिवराज का कहना था कि MP में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बन रही है। हालांकि उन्होंने यह दावा भी नारे के साथ कर दिया, अबकी बार 200 पार।

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का विश्वास जताते हुए कहा कि उनसे बड़ा ‘‘सर्वेयर’’ कौन है। वह दिन-रात जनता के बीच रहते हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में परिवार के साथ अवकाश बिताने के बाद शनिवार की सुबह वहां से रवाना होने से पहले चौहान ने एग्जिट पोल के सर्वे के सवाल पर मीडिया से कहा, ”मुझसे बड़ा सर्वेयर कौन है। दिन-रात जनता के बीच रहता हूं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है।”

इसके बाद मुख्यमंत्री चौहान अपने परिवार के साथ आज दतिया पहुंचे। उन्होंने यहां पर प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ के दर्शन किये। मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और वह यहां माई पीतांबरा का आशीर्वाद लेने आए हैं।

bjp

शिवराज चौहान अपने परिवार के साथ विशेष विमान से दतिया आए। हवाई पट्टी से वह सीधे पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मीडिया से केवल इतना ही कहा कि उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए पीतांबरा माई से प्रार्थना की है।

कांग्रेस को दिख रही आसन्न हार, लोकतांत्रिक व्यवस्था पर संदेह जता रही : शिवराज

एग्जिट पोल पर उनका कहना था कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बन रही है। हालांकि उन्होंने यह दावा भी नारे के साथ कर दिया, ”अबकी बार 200 पार।” इसके बाद वह राजधानी भोपाल के लिए रवाना हो गए।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP-कांग्रेस में हो सकती है कड़ी टक्कर

शुक्रवार शाम जारी एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में भगवा पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान है। रिपब्लिक टीवी – जन की बात ने 230 सदस्यीय मप्र विधानसभा में भाजपा को 108 – 128 सीटें और कांग्रेस को 95 – 115 सीटें दी हैं। वहीं, इंडिया टुडे – एक्सिस के मुताबिक भगवा पार्टी को 102 – 120 सीटें, जबकि कांग्रेस को 104 – 122 सीटें मिल सकती हैं।

congress_bjp

हालांकि, टाइम्स नाऊ – सीएनएक्स एग्जिट पोल में मप्र में भाजपा को बहुमत हासिल होने का अनुमान लगाया है। इसने भाजपा को 126 सीटें जबकि कांग्रेस को 89 सीटें दी है। वहीं, दूसरी ओर एबीपी न्यूज एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस 126 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर सकती है। इसके मुताबिक भाजपा को 94 सीटें मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।