छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 7वां दिन है। कांग्रेस सरकार अपना दूसरा आम बजट सदन में पेश करेगी। बतौर वित्तमंत्री सीएम भूपेश बघेल पेश सदन में अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरु होते ही 2020-21 का आम बजट पेश करेंगे।
इस बजट में किसानों के लिए नई घोषणा हो सकती है। बकाया राशि देने सबसे अधिक राशि का किसानों के लिए प्रावधान किया जाएगा। सिंचाई और किसानों पर विशेष फोकस रहेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। कर्मचारियों को भी कई सौगातें दी जा सकती है। इस बार का बजट 1 लाख करोड़ से अधिक का होगा।
पिछले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार ने 95 हजार करोड़ का बजट पेश किया था। जो कि अनुपूरक बजट के साथ मिलाकर एक लाख करोड़ तक पहुंच गया था। ऐसे में संभावना है कि सरकार इस बजट में 10 से 15 हजार करोड़ रुपए का इजाफा किया जा सकता है।
किसानो के साथ साथ युवाओं और आदिवासियों को भी सौगात देंगे। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंचाई और पेयजल पर फोकस रहेगा। वहीं गंभीर बीमारियों के निशुल्क इलाज के लिए 20 लाख रुपए तक का प्रावधान किया जा सकता है।
सीएम भूपेश बघेल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जुटी सरकार के लिए राज्य में सिंचाई सुविधा का विकास करना बेहद जरूरी होगा। इस बजट में सरकार सिंचाई की बड़ी परियोजनाओं की घोषणा कर सकती है।