ओलिंपिक कांस्‍य विजेता विवेक सागर को सम्मान स्वरूप एक करोड़ की राशि से सीएम शिवराज सिंह ने किया सम्‍मानित - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

ओलिंपिक कांस्‍य विजेता विवेक सागर को सम्मान स्वरूप एक करोड़ की राशि से सीएम शिवराज सिंह ने किया सम्‍मानित

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को राजधानी के मिंटो हॉल में टोक्यो ओलिंपिक 2020 के पदक विजेता विवेक सागर को सम्मान स्वरूप एक करोड़ रुपए की राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

भोपाल (मनीष शर्मा) मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को राजधानी के मिंटो हॉल में टोक्यो ओलिंपिक 2020 के पदक विजेता ओलिंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर सहित अन्य प्रतिभागियों को सम्‍मानित कर रहे हैं। समारोह की अध्यक्षता खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया कर रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन इकबाल सिंह बैंस विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद हैं। इसके अलावा भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व ओलिंपियन व हॉकी कोच अशोक ध्‍यानचंद भी सीएम शिवराज और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ मंच पर मौजूद हैं।


समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विवेक सागर को सम्मान स्वरूप एक करोड़ रुपए की राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह को ओलिंपिक में भाग लेने पर 10 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया। ऐश्वर्य प्रताप मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के निवासी हैं। भारतीय हॉकी टीम के सहायक प्रशिक्षक शिवेन्द्र सिंह को भी मुख्‍यमंत्री ने सम्‍मानित किया। 


सम्मान कार्यक्रम के पूर्व विवेक सागर का भोपाल पहुंचने पर गुरुवार को राजा भोज एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने विवेक की आत्मीय अगवानी की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ओलिंपिक कांस्‍य विजेता विवेक सागर के साथ स्‍मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के निवास पर विवेक का मिठाई खिलाकर स्वागत किया एवं ओलिंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

1628757638 mp1
उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य के रूप में शामिल विवेक सागर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्‍होंने अर्जेंटीना के खिलाफ खेले गए मैच में एक शानदार गोल करते हुए टीम को जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। इसके फलस्वरूप भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकी। ओलिंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम 41 साल बाद कांस्य पदक जीतकर लौटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।