छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, रमन सिंह के 15 साल के शासन का अंत

Summary :

विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 90 में से 67 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने को तैयार है।

विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 90 में से 67 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने को तैयार है। प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाने के लिए पार्टी को 46 सीटों की दरकार थी। चुनाव में 15 साल से प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह के खाते में महज 15 सीटें आयी हैं।

सुबह साढ़े आठ बजे तक उपलब्ध परिणाम के अनुसार, कांग्रेस को 67 सीटें मिली हैं और वह एक सीट पर आगे चल रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी महज 15 सीटों पर सिमट कर रह गई है। राज्य में मायावती नीत बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) को दो सीटें और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को पांच सीटें मिली हैं। बसपा और अजीत जोगी की पार्टी ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उन्हें कुल सात सीटें मिली हैं।

rajasthan election

कांग्रेस ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ में दी BJP को शिकस्त, MP में दोनों के बीच कांटे का मुकाबला

गौरतलब है कि 11 दिसंबर की शाम जैसे ही रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने के आसार स्पष्ट हो गए, रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। रमन सिंह ने कहा कि वह हार की जिम्मेदारी लेते हैं और इसके लिए भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व कहीं जवाबदेह नहीं है। राज्य में अब सरकार के गठन के लिए कांग्रेस संसदीय दल की बैठक जल्द होने की संभावना है। गौरतलब है कि 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 49 सीटें मिली थीं। जबकि कांग्रेस को 39 और बसपा तथा निर्दलीय को एक-एक सीटें मिली थीं।

Desk Team