कांग्रेस का ऐलान- सत्ता में आते ही गैरसैंण को बनाएंगे उत्तराखंड की स्थाई राजधानी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

कांग्रेस का ऐलान- सत्ता में आते ही गैरसैंण को बनाएंगे उत्तराखंड की स्थाई राजधानी

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि सत्ता में आते ही वह गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी घोषित करेगी।

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा के चुनाव है, ऐसे में विपक्षी दल कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरते हुए कांग्रेस ने एक बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि सत्ता में आते ही वह गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी घोषित करेगी। 
यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किया जायेगा। 
कांग्रेस को 40 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद:  
गरिमा ने कहा कि अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 70 में से 40 से अधिक सीटें जीतकर राज्य में सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की सत्ता में आते ही कांग्रेस सबसे पहले भाजपा सरकार द्वारा थोपी गई अस्थायी राजधानी के स्थान पर स्थायी राजधानी बनायेगी।
गरिमा ने कहा कि गैरसैंण राज्य आंदोनलकारियों की भावना से जुड़ा मुद्दा है और कांग्रेस उनकी भावनाओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन्हीं भावनाओं के आधार पर 2012 से गैरसैंण में विधानसभा भवन एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार किया था जिसे त्रिवेंद्र रावत की भाजपा सरकार ने गीष्म कालीन राजधानी घोषित कर लोगों के साथ अन्याय किया है। 
उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की भावना का सम्मान करते हुए कांग्रेस सत्ता में आते ही गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित करेगी। गरिमा ने कहा कि वैसे भी भाजपा ने प्रदेश की जनता को दो-दो राजधानियों के जरिए फिजूलखर्ची को बढ़ावा देकर राज्य के करदाताओं का धन बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलाव कांग्रेस सत्ता में आते ही राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेगी तथा चारधाम देवस्थानम अधिनियम को रद्द करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − twelve =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।