झारखंड में रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, महिला की बेरहमी पीटकर कर दी हत्या - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

झारखंड में रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, महिला की बेरहमी पीटकर कर दी हत्या

झारखंड के गोड्डा जिले में रंग लगाने के विवाद में 65 वर्षीय महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। महिला बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर नीमा गांव की रहने वाली थी।

झारखंड के गोड्डा जिले में रंग लगाने के विवाद में 65 वर्षीय महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। महिला बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर नीमा गांव की रहने वाली थी। बताया गया कि होली पर कुछ लोग हुड़दंग मचा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग मुरारी सिंह नाम के शख्स के घर पहुंच कर रंग लगाने के लिए जोर जबर्दस्ती करने लगे। मुरारी सिंह की मां बुच्ची देवी ने जबरदस्ती कर रहे लोगों को मना किया, लेकिन हुड़दंगी मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद विवाद बढ़ गया और नशे में धुत्त लोगों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए थे।
1678346594 yn njikli
पुलिस आरोपियों की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है। मुरारी सिंह ने कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। हुड़दंग कर रहे लोगों ने मेरी मां की जान ले ली। मुरारी सिंह ने पुलिस को बताया कि पप्पू मंडल, ललित मंडल, सुभाष मंडल, रंजीत मंडल, हीरा लाल मंडल और नीलम देवी ने उनकी मां को पीटा। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है। पुलिस इन सभी की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है।
1678346796 ,u km

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 15 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।