चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस ने देश के 18 राज्यों में दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र में आज वायरस के 2 और नए मामले सामने आए है। अब तक राज्य में 47 लोग संक्रमित है। विदेश की यात्रा कर स्वदेश लौंटी महाराष्ट्र की दो महिलाओं की कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
कोविड-19 से संक्रमित हुई ठाणे के उल्हासनगर शहर की 49 वर्षीय महिला ने हाल ही में दुबई की यात्रा की थी। वहीं मुंबई की 22 वर्षीय अन्य महिला ने ब्रिटेन की यात्रा की थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें एकांतवास में रखा गया था और रिपोर्ट में गुरुवार को उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
निर्भया मामला : दिल्ली HC के फैसले के खिलाफ SC पंहुचा दोषी मुकेश
दोनों संक्रमित महिलाओं का वर्तमान में मुंबई में बने आइसोलेशन वार्डो में उनका इलाज चल रहा है। राज्य सरकार और शहर के नागरिक प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि कैसे भीड़ से वायरस को दूर रखा जाए।