तमिलनाडु में बुधवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 5,849 नए मरीज मिले जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1,31.583 पहुंच गया। इसके अलावा बुधवार को 4,910 लोगों के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की पुष्टि के लिए तेजी से जांच की जा रही है। फिलहाल 60,112 नमूनों की जांच की गई जिसके बाद राज्य में अब तक हुई कुल जांचों की संख्या बढ़कर 20,95,757 पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित 74 और मरीजों की मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक संख्या 3,144 हो गई। इनमें से 444 मौतों का विवरण राज्य सरकार द्वारा संकलित आंकड़े जारी होने के बाद जोड़ा गया है।
राज्य में 4,910 लोगों के ठीक होने के साथ ही अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,31,583 हो गई है। चेन्नई में आज कोविड-19 के 1,171 नए मरीज मिले जिसके बाद संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 89,561 पहुंच गई।