आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हर कोई इंसान रोज देर से सोता है और यही वजह है कि वह सुबह जल्दी नहीं उठ पाता है और सुबह देर तक सोता रहता है। ज्यादा देर तक सोने से इंसान का दिनचर्या तो खराब होता ही है साथ में वह कई तरह की शारीरिक बीमारियों की चपेट में भी आने लगता है।
मानसिक रोग,मोटापा,आलस्य,ह्दय संबंधी समस्याएं और दिन भी थकान से शरीर का बुरा हाल हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं? कि सुबह देर से उठने वाले लोग देर तक सोने वाले से ज्यादा कामयाब होते हैं तो बता दें ऐसा बिल्कुल नहीं है।
ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ऐसा बड़े-बड़े वैज्ञानिकों का मानना है। वैज्ञानिकों की मानें तो सुबह जल्दी उठने से मनुष्य का दिमाग तेज चलता है और वह कई गुणा बेहतर सोच सकता है। क्योंकि मनुष्य के शरीर में सुबह के समय सबसे ज्यादा ऊर्जा होती है और सुबह जल्दी उठकर वो सभी इसका सदपयोग कर सकते हैं।
सुबह जल्दी उठने के और भी हैं फायदें…
सूरज निकलने से पहले उठने के बहुत सारे फायदे हैं जिससे देर तक सोने वाले पीछे रह जाते हैं। यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं और घर से बाहर निकलकर थोड़ी देर टहल लेते हैं या फिर एक्सरसाइज करते हैं तो इसके कई सारे लाभ आपको मिल जाते हैं जो इस प्रकार हैं।
1.सुबह जल्दी उठने से आपको शुद्घ हवा मिलती है,जिससे आपके फेफड़े एकदम सही रहते हैं। बता दें कि शुद्घ ऑक्सीजन शरीर को फ्रेश रखने के लिए बहुत जरूरी है।
2.सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने से ह्दय रोग की संभावना काफी कम हो जाती है। जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है।
3.सुबह जल्दी उठने और योगा करने से मानसिक बीमारियां दूर हो जाती हैं।
4.सुबह उठना केवल स्वस्थ के लिए ही बेहतर नहीं होता बल्कि इससे कई सारे सामजिक जुड़ाव भी होते हैं। सुबह उठकरर पार्क में टहलने जाने से नए लोगों से मिलना होता है जिससे नए विचारों काा आदान प्रदान होता है।