देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ग्रिड फेल होने से ज्यादातर इलाकों की बिजली चली गई है। मुंबई में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट (BEST) ने कहा कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है। शहर में कब तक बिजली आएगी, इसके बारे में अभी कुछ निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता।
BEST ने अपने एक ट्वीट में कहा, टाटा इनकमिंग की इलेक्ट्रिक आपूर्ति बाधित होने से बिजली शहर को नहीं मिल पा रही है। बिजली जाने से तीन जिलों मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में बिजली गई है। मुंबई 24 घंटे बिजली के लिए जानी जाती है। इतने बड़े पैमाने पर यहां कभी भी बिजली नहीं जाती है।
बिजली न होने के कारण मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। बिजली आपूर्ति बहाल होने में कुछ समय लग सकता है। बिजली जाने के कारण ट्रेनों में सफर कर रहे लोग कई जगहों पर फंस गए हैं। लोगों टॉम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक बांद्रा, कोलाबा, माहिम इलाके में सुबह 10 बजे से ही बिजली गुल है। मुंबई प्रणाली को बिजली की आपूर्ति के लिए लाइनों और ट्रांसफार्मर (कलावा-पडग़े और खरगर आईसीटी) पर कई ट्रिपिंग है। मुंबई में 360 मेगावाट की आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली की आपूर्ति को फिर से शुरू करने के लिए काम किया जा रहा है।