मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छोटे तालाब स्थित खटलापुरा घाट पर हुई नाव दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में मृत हुए लोगों के परिजनों के दु:ख में मैं सहभागी हूँ।
श्री कमलनाथ ने बताया कि घटना के बाद से ही मैं निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में रहा और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। यह घटना कैसे हुई। क्या किसी स्तर पर लापरवाही हुई। इन सब बिंदुओं पर मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 11-11लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।