मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, रंगदारी वसूलने और अपहरण का लगा आरोप - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, रंगदारी वसूलने और अपहरण का लगा आरोप

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ एक बिल्डर के रिश्तेदार से कथित तौर पर रंगदारी वसूलने और फिरौती के लिए अपहरण करने के आरोप में एक और मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ एक बिल्डर के रिश्तेदार से कथित तौर पर रंगदारी वसूलने और फिरौती के लिए अपहरण करने के आरोप में एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ठाणे में शुक्रवार को दर्ज की गई प्राथमिकी (एफआईआर) में डीसीपी रैंक के एक अधिकारी और तीन अन्य का भी नाम है।
शिकायतकर्ता शरद अग्रवाल ने शुक्रवार तड़के ठाणे के कोपरी पुलिस थाने में संपर्क किया और परमबीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जो पहले ठाणे पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। अन्य आरोपियों की पहचान मुंबई पुलिस के डीसीपी रैंक के अधिकारी पराग मानेरे, संजय पुनामिया, सुनील जैन और मनोज घोटकर के रूप में हुई है। अग्रवाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर उससे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और उसकी जमीन का जबरन अधिग्रहण कर लिया।
मुंबई पुलिस ने बताया कि श्याम सुंदर अग्रवाल ने शिकायत दी थी कि परमबीर सिंह, पांच अन्य पुलिस अधिकारियों और दो अन्य लोगों ने उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने के लिए 15 करोड़ रुपये मांगे थे। शिकायत मिलने के बाद बुधवार को आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। शरद अग्रवाल श्यामसुंदर अग्रवाल के भतीजे हैं। पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर, आईपीसी की धारा 384, 385, 388, 389, 420, 364ए, 34 और 120बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच जारी है।
उन्होंने कहा कि मामले के दो आरोपी पुनामिया और जैन को मुंबई पुलिस पहले ही दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव में दर्ज मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक वाहन मिलने पर बर्खास्त किये गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद इस साल मार्च में परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया था। उस वाहन में विस्फोटक सामग्री रखी मिली थी। बाद में सिंह ने राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 10 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।