त्रिपुरा के धलाई जिले के दक्षिण मानिकभंडार इलाके में मंगलवार देर रात आग लगने से पांच दुकानें जलकर खाक हो गयीं जिसके कारण 35 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात करीब एक बजे मार्केट एरिया में आग लगी थी जिसके बाद स्थानीय नागरिक वहां पहुंचे और उन्होंने पुलिस तथा दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
शरद पवार बोले- हम एक जिम्मेदार विपक्ष के तौर पर ही करेंगे काम, महाराष्ट्र में जल्द सरकार बनाए BJP-शिवसेना
दुकानदारों ने आरोप लगाया कि दमकलकर्मियों के देर से मौके पर पहुंचने के कारण समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका जिसके कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आग डराने को घाटा कराने के उद्देश्य से लगायी गयी थी। पुलिस ने हालांकि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



