हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से हरिद्वार में करीब 150 लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों को हरिद्वार के जिला अस्पताल, कनखल स्थित रामकिशन मिशन, भूमानंद और श्यामपुर कांगड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी ने कुट्टू के आटे की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की बात जिलाधिकारी ने कही है।पहले नवरात्र पर व्रत रखने वाले कई लोगों ने बीती रात में कुट्टू के आटे की पकौड़ी, रोटी और पूरी खाई। लेकिन रात में ब्रह्मपुरी में बहुत से लोगों को उल्टी, पेट खराब और कंपकंपी की शिकायत होने लगी। इसके बाद शनिवार रात करीब एक बजे इक्का-दुक्का मरीज जिला अस्पताल पहुंचने लगे। जिनका इलाज कर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। रविवार तड़के चार बजे तक ब्रह्मपुरी और श्यामपुर कांगड़ी से ऐसे ही मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी और लोग अलग-अलग अस्पताल पहुंचने लगे।
सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि जिला और मेला अस्पताल में कुल भर्ती मरीजों की संख्या 78 है। कनखल स्थित रामकिशन मिशन अस्पताल में 14, हरिद्वार-रुड़की हाइवे स्थित अस्पताल में 18 और श्यामपुर स्थित निजी अस्पताल में करीब 15 लोग भर्ती हैं। जिलाधिकारी ने विनय शंकर पांडेय ने कहा कि कुट्टू का आटा कहां से खरीदा गया इसकी जांच के लिए आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
नवरात्रि के पर्व के बीच हरिद्वार में फूड प्वाइजिनंग का मामला सामने आया है। यहां कुट्टू का आटा खाने से 72 लोगों की हालत खराब हो गई। फूट प्वाइजनिंग की खबर पाते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के नवरात्रि के चलते लोगों ने व्रत रखा था। व्रत को लेकर घर में कुट्टू का आटा मंगवाया था। कुट्टू के आटे से घर में पूड़ियां बनी थी। जिसे घर के सभी सदस्यों ने खाया। यही हाल लगभग कई घरों का था। बताते हैं कुट्टू के आटे से बनी पूड़ियों का सेवन करने के बाद शरीर ने काम करना बंद कर दिया। कुछ देर में सभी को उल्टियां शुरू हो गईं और देखते ही देखते सभी की हालत खराब हो गई। आनन-फानन में किसी तरह सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। इधर प्रशासन भी इतनी बड़ी मात्रा में लोगों के बीमार होने की खबर पाकर मौके पर पहुंच गया।
————————————श्यामपुर क्षेत्र में 15 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी
श्यामपुर क्षेत्र में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के बाद 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीती देर रात कांगड़ी स्थित अस्पताल में पेट दर्द, उल्टी चक्कर और कंपकंपी की शिकायत लेकर लोग पहुंचे। यहां सबसे ज्यादा मरीज श्यामपुर, गाजीवाली, कांगड़ी के हैं। ग्रामीण रामपाल, विजय सिंह, अमित, नकुल, दीपक, सविता देवी, पंकज, मुलायम पाल, सुरेंद्र सिंह, विनीत, अंशु सहित दर्जनों लोगों बीमार पड़ गए, जिन्हें देर रात निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। वहीं मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अन्य को जिला अस्पताल भेजा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने स्थानीय दुकानदार से कुट्टू का आटा खरीदा था। पूर्व विधायक यतीश्वरानंद ने मुख्य चिकित्साधिकारी से फोन पर वार्ता कर तत्काल श्यामपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की बात कही। थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान ने बताया कि अस्पताल पहुंचकर बीमारों का हालचाल जाना और मामले की जानकारी ली। अस्पताल के अनुसार, फूड प्वाइजनिंग के कारण लोगों की तबीयत खराब हुई है।—————————————————————-
कुट्टू: पंजनहेड़ी में एक ही परिवार के छह लोग हुए बीमार
गांव पंजनहेड़ी के रहने वाले एक परिवार के छह लोग भी कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से बीमार हो गए। सभी को निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के आदेश के बाद पुलिस दुकानदारों से भी पूछताछ करने में जुट गई है, जो दुकानदार आटा बेचने में लगे थे।
—————————————————————-
हरिद्वार में फूड प्वाइजिनंग के चलते अस्पताल में भर्ती हुए लोगों का हाल जानते हुए ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर। (छाया : पंजाब केसरी)