हिमाचल की पूर्व मंत्री और भाजपा नेता श्यामा शर्मा का निधन, कोरोना रिपोर्ट भी आयी पॉजिटिव - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

हिमाचल की पूर्व मंत्री और भाजपा नेता श्यामा शर्मा का निधन, कोरोना रिपोर्ट भी आयी पॉजिटिव

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की कद्दावर नेता और राज्य की पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा(70) का आज निधन हो गया। वह गत लगभग चार दिनों से डिहाइड्रेशन से पीड़ित थीं।

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की कद्दावर नेता और राज्य की पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा(70) का आज निधन हो गया। वह गत लगभग चार दिनों से डिहाइड्रेशन से पीड़ित थीं। 
उनकी आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल रैफर किया गया लेकिन वहां पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। सुबह चंडीगढ़ रैफर करने से पूर्व नाहन के अस्पताल में उनका कोरोना सैम्पल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। सुश्री शर्मा एक कुशल राजनीतिज्ञ और अधिवक्ता थीं। 
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं शिमला से सांसद सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई नेताओं ने सुश्री शर्मा के निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त करते हुये इसे पार्टी के लिये एक अपूरणीय क्षति बताया है। पार्टी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति की भी कामना की। 
उल्लेखनीय है कि सुश्री शर्मा आपातकाल में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के साथ जेल में भी रहीं। वह प्रदेश भाजपा की कद्दावर नेता थीं। सिरमौर जिले में भाजपा को विशेष पहचान दिलाने और संगठन के लिए उनका अहम योदान रहा। वर्ष 1977 में जब केंद, में जनता पार्टी सत्ता में आई तो उस समय प्रदेश में शांता कुमार सरकार में वह पहली बार मंत्री बनीं। वह नाहन विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक भी रहीं। 
श्यामा शर्मा का जन्म वर्ष 1948 में सिरमौर जिले में हुआ था। उन्होंने अपना पहला चुनाव वर्ष 1977 में लड़ा तथा 18 मई 1997 को वह राज्य की खाद्य एवं आपूर्ति तथा विधि मंत्री रहीं। बाद में वह भाजपा छोड़ कर हिमाचल विकास पार्टी में चली गईं थीं। श्यामा शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज दोनों गहरी मित्र थीं। दोनों का राजनीतिक सफर भी वर्ष 1977 में शुरू हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + thirteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।