गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

चारधाम यात्रा में उमड़ रहे आस्था के सैलाब के बीच गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई है।

उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा में उमड़ रहे आस्था के सैलाब के बीच गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई है। कपाट खुलने के एक माह के भीतर इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने से बीते साल का रिकॉर्ड टूट गया है। बता दें कि बीते वर्ष गंगोत्री धाम में 4,47,585 तथा यमुनोत्री में 3,94,394 यात्री पहुंचे थे। जो वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद के सालों का  सर्वाधिक रिकॉर्ड था। हालांकि इस वर्ष 7 मई को दोनों धामों के कपाट खुलने  से लेकर बीती 5 जून तक कुल 4,99,378 यात्री गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में पहुंच चुके हैं। जिसमें से 2,53,505 यमुनोत्री तथा 2,45,873 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे  हैं। 
जबकि बीते साल की यात्रा के पहले एक माह में केवल ढाई लाख यात्री ही  दोनों धामों में पहुंचे थे। ऐसे में दोनों धामों में उमड़ रही यात्रियों की  भीड़ को देखते हुए बीते सालों के रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। जानकारों के अनुसार मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी के मुकाबले जनपद में बारिश के कारण मौसम खुशगवार बना हुआ है। जबकि जून अंत तक सभी स्कूलों में  गर्मियों की छुट्टियां भी जारी रहेंगी। जिस कारण अभी आने वाले एक माह तक यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हो सकता है। हालांकि जुलाई में मानसून सीजन शुरू होते ही संख्या में कुछ गिरावट आएगी।
लेकिन अगर मौसम ने साथ दिया और हाईवे सुचारू रहे तो दोनों धामों में कम से  कम 5 से 6 हजार यात्री रोजना पहुंचते रहेंगे। उधर, यात्रा कारोबारियों व तीर्थपुरोहितों ने यात्रियों की रिकॉर्ड संख्या पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम में व्याप्त अव्यवस्थाओं व लोकसभा चुनावों के बावजूद भारी संख्या में यात्री पहुंचे हैं। जो मां गंगा व मां यमुना के  प्रति लोगों की अपार आस्था का प्रदर्शन करता है। बृहस्पतिवार को शाम छह बजे  तक गंगोत्री में 8500 तथा यमुनोत्री में 7700 तीर्थयात्री पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।