गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले खुद को कांग्रेस से अलग कर चुके हार्दिक पटेल लगातार पार्टी पर हमला बोल रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। हार्दिक पटेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है।
पाटीदार नेता ने ट्वीट कर लिखा, ‘मैंने पहले भी कहा था की कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करती है, हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती है। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के नेता ने बयान दिया की राम मंदिर की ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं..!’
मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूँ की आपको भगवान श्री राम से क्या दुश्मनी हैं ? हिंदुओ से क्यों इतनी नफरत ? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर भी बन रहा है फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान श्री राम के ख़िलाफ़ अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं।
— Hardik Patel (@HardikPatel_) May 24, 2022
उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूं की आपको भगवान श्री राम से क्या दुश्मनी हैं? हिंदुओ से क्यों इतनी नफरत? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर भी बन रहा है फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान श्री राम के खिलाफ अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं।
गौरतलब है कि गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए हार्दिक पटेल ने 18 मई को पार्टी के पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा था कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई है जबकि देश के लोगों को विरोध नहीं बल्कि ऐसा विकल्प चाहिए जो उनके भविष्य के बारे में सोचता हो और हमारे देश को आगे ले जाने की क्षमता रखता हो।