झारखंड : भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न झेल रहे छह गैर-मुस्लिम समुदायों का भारत घर है।नड्डा ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, क्या उन्हें भारत की नागरिकता नहीं दी जानी चाहिये? वे कहां जाएंगे? भारत उनके लिये एक घर है। गौरतलब है कि नये नागरिकता कानून के तहत तीन पड़ोसी देशों में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न झेल रहे हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है।
नड्डा झारखंड के देवघर जिले के सारठ में भाजपा उम्मीदवार और कृषि मंत्री रणधीर सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा नेता ने पूछा, सीएए को लेकर कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?