मसूरी : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्यधारा हिमवीरों में 15 युवा सहायक सेनानी शामिल हो गये। इस मौके पर भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल ने परेड की सलामी ली। आईटीबीपी परेड मैदान में आयोजित भव्य दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में महानिदेशक एसएस देसवाल ने बल की मुख्यधारा में शामिल हुए अधिकारियों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि आईटीबीपी हर चुनौतियों का सामना करने को हर समय तैयार है। उन्होंने बताया कि बल देश ही नहीं विश्व के अग्रणी अर्धसैनिक बलों में अपनी विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं, सहित आतरिंक सुरक्षा सहित विदेशों में भी बल सेवा दे रही है।
उन्होंने नव सैन्य अधिकारियों का आहवान किया कि वे बल के प्रशिक्षण का लाभ अपनी सेवाओं में देंगे व बल की गरिमा व नाम को आगे बढायेंगे। इससे पूर्व अकादमी के निदेशक महानिरीक्षक पीएस पापटा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया व प्रशिक्षण की पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में उन्होंने बल के प्रशिक्षण की पूरी जानकारी दी।
परिजनों ने कंधे पर लगाए सितारे
परेड के बाद मुख्य अतिथि एवं अधिकारियों सहित नव सैन्य अधिकारियों के परिजनों ने उनके कंधेें पर सितारे लगाये। इस मौके पर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें सहायक सेनानी करण व्यवहार कुशल एवं सर्वोत्तम प्रशिक्षर्णी, सहायक सेनानी उदय प्रताप गौतम वाहय प्रशिक्षण क्रियाक्लापों में प्रथम, सहायक सेनानी विवेक धर्निया आंतरिंक प्रशिक्षण क्रियाक्लापों तथा निशानेबाजी में प्रथम, व सहायक सेनानी अभिषेक राठौर सहनशीलता में प्रथम को मुख्य अतिथि ने कप देकर सम्मानित किया।
– हरीश कालरा