गुजरात कांग्रेस को आज उसका अध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जगदीश ठाकोर को गुजरात प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अमित चावड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। और तब से ही गुजरात कांग्रेस का अध्यक्ष पद खाली था।
पार्टी के संगठन महाचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ठाकोर की गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष के तोर पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसी साल 2 मार्च को गुजरात के निकाय चुनावों के नतीजे आए थे। इसमें बीजेपी को 2,000 से ज्यादा सीटें हासिल हुई थीं, जबकि कांग्रेस महज 600 सीट पर ही जीत हासिल कर पाई थी। इस करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अमित चावड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
गुजरात: वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों को मिलेगा स्मार्टफोन! पूर्ण टीकाकरण करने के लिए लिया गया फैसला
उनके अलावा विधानसभा में कांग्रेस के नेता परेश धनानी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। तब से ही पार्टी को प्रदेश में एक नए अध्यक्ष की तलाश थी। पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल को इस पद का दावेदार माना जा रहा था, पर जगदीश ठाकोर को नियुक्त कर कांग्रेस ने पटेल को इस रेस से बाहर कर दिया।