महाराष्ट्र के नागपुर शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए 25 और 26 जुलाई यानी शनिवार और रविवार को जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा। नागपुर निगम आयुक्त तुकाराम मुंढे ने शुक्रवार को इस बारे में घोषणा की। नागपुर में गुरुवार तक मरीजों की संख्या बढ़कर 3,465 हाे गई है।
तुकाराम मुंढे ने कहा, शहर में शनिवार और रविवार (25 और 26 जुलाई) को जनता कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। निर्वाचित प्रतिनिधियों और निगम प्रशासन की बैठक में इस संबंध में फैसला किया गया। गुरुवार को 100 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
झारखंड : CM हेमंत बोले- राज्य में नई खेल नीति की जा रही है तैयार, खिलाड़ियों को होगा लाभ
मरीजों की संख्या बढ़ने और मरीज डिस्चार्ज कम होने के कारण रिकवरी रेट बुधवार की तुलना में कम रहा है। बुधवार को रिकवरी रेट 64.16 रहा, जो गुरुवार को कम होकर 63.86% हो गया। वहीं राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,47,502 तक पहुंच गया है।