झारखंड के पलामू से गैंगरेप की शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां 6 आरोपियों ने एक महिला को उसके पति के सामने ही हैवानियत का शिकार बनाया। घटना के बाद से पीड़िता भय में है और उसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई। पीड़िता के पति शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला का ससुराल पाटन इलाके में हैं। वह ससुराल वालों से नाराज हो पैदल ही लातेहार स्थित मायके जा रही थी। महिला को ढूंढ़ते हुए ससुराल वालों ने तुंबागड़ा के पास उसे पकड़ा। परंतु महिला ने ससुराल लौटने से मना कर दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने पति को साथ जाने को कहा। महिला के पति ने साढू के भाई को बुलाया। तीनों बाइक से जाने लगे।
झारखंड : डायन बताकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं को जबरन मैला खिलाया, गर्म सलाखों से दागा
जैसे ही तीनों भलुआही घाटी के पास पहुंचे तो छह अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिए। उनसे बाइक और मोबाइल छीनने के बाद आरोपियों ने तीनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने करीब चार घंटे तक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता के पति को बंधक बनाए रखा। इसके बाद आरोपी महिला के पति को वहीं छोड़ महिला समेत दूसरे शख्स को बाइक पर बैठाकर दूसरी जगह ले जाने लगे।
इस बीच सधवाडीह में गाड़ी आते देख महिला चिल्लाई। इससे अनियंत्रित होकर आरोपियों की बाइक गाड़ी से टकरा गई। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोच लिया और मनिका थाने को सौंप दिया। चार आरोपियों दूसरी बाइक पर थे। इसमें उन्होंने एक बाइक पर महिला के पति के साढू को बैठा रखा था। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से वह काफी भयभीत है।