Jharkhand: 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा, एक महीने में 40 लाख परिवारों से सीधा संपर्क साधेगी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

Jharkhand: 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा, एक महीने में 40 लाख परिवारों से सीधा संपर्क साधेगी

वर्ष 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर झारखंड प्रदेश भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है। मंगलवार को रांची में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पार्टी ने राज्य के 40 लाख परिवारों से सीधा संपर्क साधने का लक्ष्य तय किया।

वर्ष 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर झारखंड प्रदेश भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है। मंगलवार को रांची में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पार्टी ने राज्य के 40 लाख परिवारों से सीधा संपर्क साधने का लक्ष्य तय किया। इसमें राज्य के पार्टी सांसद, विधायक, प्रदेश कार्यसमिति, जिला एवं मंडल कमेटियों के प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है। यह अभियान आगामी 30 मई से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। 30 मई को ही केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो रहे हैं।
निर्णय लिया गया कि अभियान के दौरान जिन परिवारों से संपर्क साधा जाएगा, उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज, उपलब्धियों और विचारों से अवगत कराया जाएगा। उन्हें कन्विंस किया जाएगा कि देश और राज्य के लिए भाजपा की सरकार क्यों जरूरी है? पार्टी झारखंड की मौजूदा सरकार की विफलताओं के बारे में भी लोगों को बताएगी। इसके लिए पार्टी की ओर से प्रिंटेड मटेरियल भी तैयार किए जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र, प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कार्यसमिति के सदस्यों और पार्टी के तमाम नेताओं-कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्ष 2024 में केंद्र और राज्य में पार्टी की सरकार बनाने के लिए जो अभियान तय किए जा रहे हैं, उसमें पूरी ऊर्जा के साथ जुटना है। पार्टी के नेताओं ने अभियान को धरातल पर पहुंचाने के लिए बूथ समितियों की भूमिका को भी रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − thirteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।