झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को एक महीने पुराने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए सात मंत्रियों को शामिल किया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में सादे समारोह में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। सात मंत्रियों में पांच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के और दो कांग्रेस के हैं।
झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार ने पिछले साल 29 दिसंबर को राज्य में सत्ता संभाली थी। इसके बाद 24 जनवरी को मंत्रिमंडल के विस्तार का कार्यक्रम रखा गया था जिसे चाईबासा में सात आदिवासियों की हत्या के बाद मुख्यमंत्री के अनुरोध पर स्थगित कर दिया गया था।
BJP विधायक ने CAA पर उठाए सवाल, बोले-धर्म के आधार पर नहीं किया जा सकता नागरिकता का बंटवारा
सात नए मंत्री के शपथ लेंगे के बाद राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिलाकर कुल 11 मंत्री हो गए है जो संविधान के अनुसार झारखंड में मंत्रियों की अधिकतम संभव संख्या से एक कम है। हाल के चुनावों में बीजेपी को मात देकर हेमंत सोरेन राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं।