Jharkhand: तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, आदिवासी महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम को करेंगी संबोधित - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

Jharkhand: तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, आदिवासी महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज झारखंड पहुंची।बता दें रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनका स्वागत किया इसके बाद द्रौपदी मुर्मू सीधा देवघर गईं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज झारखंड पहुंची।बता दें रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनका स्वागत किया इसके बाद द्रौपदी मुर्मू सीधा देवघर गईं। वहां पहुंचकर मुर्मू बाबा वैद्यनाथ नाम मंदिर में पूजा अर्चना की। तीन दिवसीय झारखंड दौरे के पहले दिन द्रौपदी मुर्मू शाम 5 नारखंड रांची स्थित हाई कोर्ट की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगी। 
आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू देवघर में बाबा के मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुर्मू सर्किट हउस देवघर के लिए रवाना हो गई।वहीं इसके बाद देवघर से राष्ट्रपति रांची रवाना होंगी। वहां नए हाई कोर्ट भवन का उद्घाटन करेंगी।डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने देवघर परिसदन से मंदिर तक साफ-सफाई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। वहीं अगले दिन 25 मई को राष्ट्रपति खूंटी में आयोजित आदिवासी महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। 
राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी
बता दें अगले दिन 26 मई को राजभवन में ही गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी. इसके बाद ऐ राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी। पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था और सुरक्षा की जवाबदेही एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर व भू-राजस्व सचिव डॉ अमिताभ कौशल को दी गयी है। जबकि अलग-अलग जिलों में आयोजित हर एक कार्यक्रम के लिए चार आइएएस अफसरों की तैनाती की गयी है। 
 सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा
हालांकि, इस बार राष्ट्रपति मुर्मू के उलीहातू बिरसा जन्मस्थली जाने का कार्यक्रम फिलहाल अभी तय नहीं है। एयरपोर्ट से राजभवन आने-जाने के दौरान राष्ट्रपति को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। राष्ट्रपति का काफिला गुजरने से करीब 15 से 20 मिनट पहले ही सड़क पर सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।