कर्नाटक : कलबुर्गी में लॉकडाउन के दौरान मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार

Summary :

कर्नाटक के कलबुर्गी में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन का उल्लंघन करके मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस वायरस कोरोना से निपटने के लिए पूरे देशभर में लॉकडाउन लागू है. इस बीच कर्नाटक के कलबुर्गी में लॉकडाउन का उल्लंघन करके मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

CM केजरीवाल का ऐलान, कोटा में फंसे छात्रों को जल्द वापस लाएगी दिल्ली सरकार 

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार वह दो और व्यक्तियों को ढूंढ रही है, जो मंगलवार को नमाज में शामिल हुए थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने टी बोम्मनहल्ली मस्जिद से मंगलवार शाम को 14 लोगों को गिरफ्तार किया।’’
अधिकारी ने बताया कि 16 लोग नमाज के लिए मस्जिद में इकट्ठा हुए थे, लेकिन इसकी सूचना मिलने पर जब पुलिस वहां पहुंची, तब उनमें से दो भाग निकले। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के तहत धार्मिक जमावड़ा निषिद्ध है।

Desk Team