साल 2023 शुरू हो गया है। इसके साथ ही साल के पहले दिन लोगों पर महंगाई की मार पड़ना भी शुरू हो गई है। कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 25 रुपये तक का इजाफा किया है।बता दें राजधानी दिल्ली से लेकर चेन्नई तक रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं. हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमतें स्थिर हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 153.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई
आपको बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में काफी समय से बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 6 जुलाई 2022 को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था। हालांकि, साल 2022 में कुल चार बार घरेलू गैस की कीमतों में बदलाव हुआ था। पिछले एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 153.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अगर मेट्रो शहरों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों की बात करें, तो राजधानी दिल्ली में ये 1053 रुपये में मिल रहा है. मुंबई में 1052.5 रुपये, कोलकाता में 1079 और चेन्नई में 1068.5 रुपये में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर मिल रहा है।