मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीहोर जिले के बुधनी से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। शिवराज चौहान अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया।
इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा की पूजा के साथ अपने गृहग्राम जैत पहुंचकर कुलदेवी की पूजा की। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान और पुत्र कार्तिकय चौहान भी मौजूद थे।
इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के अलावा बीजेपी के तमाम बड़े नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। शिवराज ने बुधनी में एक जनसभा को भी संबोधित किया। बता दें कि राज्य में 28 नवंबर को मतदान होना है जिनकी गिनती 11 दिसंबर को होगी। वहीं नामांकन प्रक्रिया दो नवंबर से शुरू हो गई है और 9 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।


Download Android App
Download iOS App



