मध्यप्रदेश :18 नवंबर से कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां जनता को बताई जायेंगी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

मध्यप्रदेश :18 नवंबर से कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां जनता को बताई जायेंगी

कमलनाथ के जन्मदिन 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक सरकार की जनकल्याणकारी, जनहितैषी कार्यक्रमों और नीतियों की जानकारी से प्रदेशवासियों को अवगत कराया जाएगा।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के 11 माह पूरे होने पर आगामी एक माह तक सरकार की उपलब्धियां जनता को बताई जायेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया प्रकोष्ठ की आज जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बने हुए 11 महीने पूरे हो चुके हैं। आगामी 17 दिसंबर को कांर्ग्रेस सरकार के एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। प्रदेश के कांग्रेस जनों की इच्छा के अनुरूप मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक सरकार की जनकल्याणकारी, जनहितैषी कार्यक्रमों और नीतियों की जानकारी से प्रदेशवासियों को अवगत कराया जाएगा। 
मध्यप्रदेश, कांग्रेस सरकार , कमलनाथ , कांग्रेस कमेटी इसके मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में 18 नवंबर को सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा एक पत्रकारवार्ता आयोजित की गई है। इसके साथ ही 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जिलों और संभागों में मंत्री पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इस दौरान कमलनाथ सरकार द्वारा अपने 100 से अधिक वचनों को पूरे करने, प्रदेश में जिम्मेदार, संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन देने की बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके तहत बताया जाएगा कि प्रदेश के नागरिकों, कृषकों, अनुसूचित जाति, जनजाति, मध्यम वर्ग एवं अन्य सभी वर्गों के लोगों तथा समाज के पिछड़ वर्ग के कल्याण के अनेक वचन पूरे किये गये हैं। 
इसी तारतम्य में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने सभी मंत्रीयों और जिला, शहर कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र लिखकर कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारवार्ता के माध्यम से जनहितैषी और कल्याणकारी नीतियों के संबंध में जनता को जानकारी दिये जाने के निर्देश जारी किये हैं। एक माह तक चलने वाले ये कार्यक्रम चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन और राजीव सिंह के संयोजन में संचालित किए जायेंगे। कार्यक्रम के आयोजनों के लिए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष अभय दुबे को प्रभारी समन्वयक मनोनीत किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।