महाराष्ट्र के पालघर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार मामले में 12 साल के आरोपी लड़के को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित नाबालिग का अस्पताल में इलाज़ जारी है, वहीं आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय लड़के के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर लड़की को आवासीय बिल्डिंग की छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
मुंबई : टूथपेस्ट समझ चूहे मारने की दवाई से किए दांत साफ, 18 वर्षीय लड़की की मौत
इसी इमारत में आरोपी और पीड़ित रहते हैं। उन्होंने बताया कि लड़की के निजी अंगों में काफी चोटें आईं जिसकी जानकारी उसने अपने माता-पिता को दी और उसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।