छत्तीसगढ़ के मालगांव में एक दर्दनाक वाक्या सामने आया है। यहां एक खदान धंसने से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों ग्रामीण इसमें फंसे हुए हैं। मृतकों में छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। खदान में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू करने के लिए प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं।
हादसे में सात ग्रामीणों की मौत
जानकारी के मुताबिक नगरनार थाना क्षेत्र के मालगांव में कुछ लोग छुईखड़ान में छुई निकालने का काम कर रहे थे। इसी बीच ऊपर का छुई भसकने से अचानक से काम कर रहे मजदूरों के ऊपर आ गिरा। इस हादसे की सुचना प्रशासन को दी गई , जिसके बाद रेस्क्यू आपरेशन अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कुछ घायल भी हुए हैं जिन्हे अस्पताल ले जाया गया है। अभी अंदर कितने लोग दबे हुए हैं इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।
जगदलपुर के मालगांव में एक खदान में हादसे के दौरान 6 श्रमिकों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है।
ईश्वर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारों को हिम्मत दे।
साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। अन्य फंसे हुए लोग सुरक्षित निकलें, ऐसी प्रार्थना है।— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 2, 2022
सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख
वहीं इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके हुए लिखा, ‘जगदलपुर के मालगांव में एक खदान में हादसे के दौरान 6 श्रमिकों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारों को हिम्मत दे। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। अन्य फंसे हुए लोग सुरक्षित निकलें, ऐसी प्रार्थना है।’