पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने आज सिलीगुड़ी में रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ पैदल मार्च निकला। चुनावों की तारीखों का एलान होते ही ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर होने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। इससे पहले पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से ममता बनर्जी ने स्कूटी चलाकर विरोध जताया था।
आज ममता ने रसोई गैस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पदयात्रा निकली। ममता बनर्जी ने शनिवार को एलान किया था कि सात मार्च को वो रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी। टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगी।
उन्होंने बताया था कि ममता बनर्जी इस दौरा दार्जिलिंग मोर, सिलीगुड़ी में महिलाओं के साथ पदयात्रा का आयोजन करेंगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 25 रूपए का हुआ है।
फरवरी में अब तक 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलिंडर के दाम 125 रूपए बढ़ चुके हैं। 25 फरवरी को रसोई गैस की कीमतों में 25 रूपए का इज़ाफ़ा हुआ था, यह तीसरी बार था जब फरवरी महीने में रसोई गैस के दाम बढ़े हो। इससे पहले चार फरवरी और 14 फरवरी को रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी हुई थी।