मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 में जीत के बाद भाजपा मुख्यमंत्री पद के चेहरे की पहचान में जोरशोर से लगी हुई है। इसी सिलसिले में रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कानून व न्याय मंत्री किरेन रिजिजू इम्फाल के लिए रवाना हुए। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मणिपुर में सीतारमण पर्यवेक्षक और रिजिजू को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया
मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सीतारमण को केन्द्रीय पर्यवेक्षक और रिजिजू को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।पार्टी के एक नेता ने बताया कि सीतारमण का मणिपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है। दोनों केन्द्रीय मंत्रियों के साथ राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और विधायक टीएच बिश्वजीत तथा वाई. खेमचंद भी मणिपुर लौटे हैं। राज्य के ये नेता शनिवार को दिल्ली गए थे। खबर है कि भाजपा विधायक थोंगम विश्वजीत सिंह भी अलग फ्लाइट से दिल्ली पहुंच चुके हैं। अटकलें लागई जा रही हैं कि मणिपुर के सीएम पद की रेस में उनका नाम भी शामिल है।
सीएम को लेकर स्थिति साफ नहीं
मणिपुर में लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने के लिए भगवा पार्टी के बहुमत हासिल करने के एक हफ्ते से अधिक समय के बाद भी अगली सरकार कब कार्यभार संभालेगी या इसका नेतृत्व कौन करेगा, इसका कोई स्पष्ट संकेत नहीं है। मुख्यमंत्री पद के लिए दो उम्मीदवारों एन. बीरेन सिंह और थोंगम बिस्वजीत सिंह के नाम की अटकलें हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक तीसरा दावेदार भी है, पिछली विधानसभा में स्पीकर युमनाम खेमचंद सिंह, जिन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का समर्थन प्राप्त है।
मणिपुर में 32 सीट जीत कर भाजपा ने सत्ता में वापसी की

केन्द्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव, भाजपा के राज्यसभा सदस्य लैशेम्बा सनाजाउबा और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी इंफाल आए हैं।मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीट जीत कर भाजपा ने सत्ता में वापसी की है।