उत्तर प्रदेश के कानपुर एनकाउंटर के मास्टरमाइंड विकास दुबे की हेकड़ी पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी ढीली नहीं पड़ी। जानकारी के मुताबिक विकास दुबे ने खुद ही स्थानीय मीडिया और पुलिस के सामने सरेंडर किया। विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र परिसर से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित तौर पर महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहा था।
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस के जवान उसे वाहन में बिठा रहे थे, तब वह भीड़ की तरफ मुखातिब होते हुए जोर से कह रहा है ‘‘मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला।” इस घटना की वीडियो तत्काल वायरल हो गया। इस बीच विकास के कुछ साथियों के भी हिरासत में लेने की सूचना आयी थी, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
उज्जैन पुलिस की पीठ थपथापे हुए बोले CM शिवराज-जल्दी UP पुलिस को सौंपा जाएगा विकास दुबे
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विकास दुबे से यहां पुलिस अधीक्षक स्वयं पूछताछ कर रहे हैं। वहीं इसकी जानकारी उत्तरप्रदेश पुलिस को दे दी गयी है और वहां का पुलिस दल प्रोडक्शन वारंट के तहत उसे लेने शीघ्र ही मध्यप्रदेश पहुंच सकती है।
विकास की गिरफ्तारी से जुड़े बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब अभी आना शेष है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन तक कब और कैसे पहुंचा। उसके एक रिश्तेदार को उत्तरप्रदेश पुलिस ने शहडोल जिले से दो दिन पहले हिरासत में लिया है।