रांची : झारखंड में विधानसभा का चुनावी विगूल बज चुकी है। पिछले विधानसभा में आजसू पार्टी एवं भाजपा की गठबंधन वाली सरकार थी। मगर इस बार गठबंधन टूटते नजर आ रही है। एक तरफ भाजपा के कद्दावर नेता को भी टिकट नहीं मिल रही है। वहीं कुछ नेता रघुवर दास के साथ हैं तो कुछ विधायक अर्जुन मुंडा जी के साथ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की लड़ाई में कुछ विधायकों का टिकट कट गया है। जिन विधायकों का टिकट कटा है वे सभी आजसू पार्टी में शामिल होकर चुनाव लडऩे की तैयारी शुरू कर दिये हैं। रांची से लेकर दिल्ली तक चार्टर प्लेन से प्रतिदिन बड़े-बड़े नेता आकर बैठक पर बैठक किये जा रहे हैं और आजसू पार्टी में भी टिकट वितरण का सिलसिला थमने का नाम नहीं रही है। झारखंड में पांच फेज चुनाव होना है। पहला चरण 30 नवम्बर को 13 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। दूसरा चरण का चुनाव 7 दिसम्बर को 20 विधासभा में, तीसरा 12 दिसम्बर को 17 विधानसभा, चाथा चरण का चुनाव 16 दिसम्बर को 15 विधानसभा में तथा पांचवां चरण का चुनाव 20 दिसम्बर को 16 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है।
इस जोर आजमाईश में भाजपा भी झारखंड में रण जीतने के लिए देश की बड़े राजनीतिक हस्तियां भी जनता को अपने विकास कार्यों से रूबरू करायेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर, वरिष्ठ नेत्री स्मृति इरानी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा शुरू होने वाला है।
पलामू जिला के गढ़वा में 25-26 नवम्बर को चुनावी सभा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। 23-24 नवम्बर को उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ चतरा लोहरगा पलामू चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 20 नवम्बर को देश के गृह मंत्री अमित शाह लोहरगा में चुनाव सभा करेंगे। वहीं प्रदेश के प्रचारक के रूप में रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, लक्ष्मण गिलुआ, करिया मुंडा, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री नंदकिशोर यादव, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, मंत्री मंगल पांडे आदि चुनाव प्रचारक के रूप में भाग ले रहे हैं।
वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक के रूप में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह, देश के भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी, सांसद अधीर रंजन चौधरी, सांसद गुलाम नबी आजाद। श्रीमती सोनिया गांधी झारखंड के हर प्रमंडल में चुनाव प्रचार करेंगी। इसके अलावा छतीगढ़ कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सांसद तारिक अनवर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, टीएस श्रीदेव, मुकुल वासनिक, रंधीर सिंह सूर्यवाला, जतीन प्रसाद, उमंग सिद्धार्थ, रामेश्वर उरांव, बिहार के कांगे्रस नेता भी चुनावी प्रचार को संबोधित करेंगे।