मध्य प्रदेश के मुरैना शहर के देवगढ़ थाना क्षेत्र के खितौरा गांव में आज छह वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक, बच्ची अपने पिता के लिए बीड़ी का बंडल लेने के लिए दुकान पर गई थी, जहां आरोपी दुकानदार ने बच्ची को चॉकलेट व बिस्किट का लालच दिया। और जब बच्ची उसके पास गई तो आरोपी ने दुकान की पीछे बने कमरे में ले जाकर उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। इसके अलावा आरोपी ने बच्ची को धमकी दी थी कि, उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया है मामला
दुष्कर्म के बाद पीड़ित बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया और 24 घंटे के अंदर उसके घर पर बुलडोजर चलकर ध्वस्त कर दिया। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है पुलिस
आरोपी का घर गिराने के लिए पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए एसडीएम जौरा की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया। इसके अलावा पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है। इस मामले में देवगढ़ थाना प्रभारी सुखदेव सिंह चौहान ने बताया कि, दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके घर पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।