मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर को वसूली के मामले में गिरफ्तार किया है। रिजवान को एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है। रिजवान मुंबई और अन्य शहरों में जबरन वसूली का काम करता है। जिसके चलते पुलिस लंबे समय से इसकी गिरफ्तारी की कोशिशों में जुटी थी। बता दें कि इमरान दाऊद के भाई इकबाल कासकर का बेटा है।
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि दाऊद के भाई इकबाल कासकर के बेटे रिजवान कासकर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बुधवार रात गिरफ्तार किया गया जब वह देश से भागने की कोशिश कर रहा था। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले मुंबई पुलिस के रंगदारी वसूली निरोधी प्रकोष्ठ ने इब्राहिम के गिरोह के सदस्य फहीम मचमच के करीबी अहमद रजा वढारिया को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया।
मायावती के भाई आनंद कुमार के खिलाफ IT विभाग की कार्रवाई, 400 करोड़ का प्लॉट जब्त
उन्होंने बताया, “पूछताछ के दौरान रिजवान कासकर का नाम सामने आया। सूचना के आधार पर एक जाल बिछाया गया और बुधवार की रात मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसे हिरासत में ले लिया गया जब वह देश से भागने की कोशिश कर रहा था।” अधिकारी ने बताया कि विस्तार से पूछताछ करने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।