मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के तहत वोटों की गिनती में शुरुआती रुझान के अनुसार बीजेपी 11 सीटों पर तथा कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी सरकार को बहुमत का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर हमला किया है।
शुरूआती रुझानों में बीजेपी की झोली में आती जीत पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा, बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीतेगी और ये जनता का मंगलमय होगा। उन्होंने कहा, बीजेपी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, उनसे पूछिए, जो हार रहे हैं। हम केवल हासिल करेंगे।
ईवीएम को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा उठाए गए सवालों पर गृहमंत्री मिश्रा ने कहा, मैंने दिग्विजय सिंह का बयान सुना। अगर वह ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि बीजेपी जीत रही है। हम बहुमत प्राप्त कर रहे हैं और दो बुजुर्ग (दिग्विजय सिंह-कमलनाथ) दिल्ली जा रहे हैं।
बिहार : रुझानों में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर, नीतीश पड़े फीके पर मोदी मैजिक बरकरार
मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा में उपचुनावों के तहत तीन नवंबर को मतदान हुआ था। मंगलवार सुबह आठ बजे 19 जिलों में वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है। सीटों के परिणाम दोपहर बाद या शाम तक आने की संभावना है। शुरुआती रुझान के अनुसार बीजेपी 11 सीटों पर तथा कांग्रेस तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवारों से आगे चल रहे बीजेपी उम्मीदवारों में सांवेर से तुलसीराम सिलावट, बदनावर से राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, मुंगावली से ब्रजेद्र सिंह यादव, ब्यावरा से नारायण सिंह पंवार, सुआसरा से हरदीप सिंह डंग, अशोक नगर से जजपाल सिंह जज्जी, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, बड़ा मलहरा से प्रद्यम्न सिंह लोधी, नेपा नगर से सुमित्रा देवी और सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत शामिल हैं।
वहीं आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े, हाटपिपल्या से राजेन्द्र सिंह बघेल और सुमावली से अजब सिंह कुशवाहा अपने बीजेपी प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



