झारखंड की सभी लोकसभा सीट जीतेगा राजग : मंगल पांडेय - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

झारखंड की सभी लोकसभा सीट जीतेगा राजग : मंगल पांडेय

मंगल पांडेय ने दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में राज्य के सभी 14 संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों की जीत होनी तय है। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय ने मंगलवार को दावा किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में राज्य के सभी 14 संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों की जीत होनी तय है।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री पांडेय ने दावा किया कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट राजग के खाते में जायेगी। देश की जनता नरेंद्र मोदी दुबारा प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है इसलिए झारखंड के सभी संसदीय क्षेत्रों में कमल फूल (भाजपा का चुनाव चिन्ह) का खिलना तय है।
BJP

राजद में नेतृत्व का घोर अभाव, अब कैदी चयन करेंगे प्रत्याषी : मंगल पांडेय

भाजपा नेता ने कहा, ”राजग की नीति बिल्कुल ही स्पष्ट है। पिछली बार भाजपा को झारखंड से दो कमल कम मिले थे। इस बार हमें प्रदेश की सभी 14 सीटें जीतनी है और इसके लिए बूथ स्तर तक तैयारी की जा चुकी है। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। जनता का मूड भी स्पष्ठ है।”
मंगल  पांडेय ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और सैनिकों के सम्मान के साथ मजाक पसंद नहीं करती। देश की सुरक्षा और विकास जरूरी है इसलिए झारखंड की जनता भी नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का मन बनाकर बैठी है। उन्होंने विपक्ष को आड़े  हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष में बिखराव की स्थिति है। विपक्ष में बैठे लोग भी इस बात को मान रहे है कि आज इस देश को नरेंद्र मोदी की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।