मसूरी : अगर सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा तो आने वाले समय में पहाड़ों की रानी मसूरी में कुत्तों की बढ़ती संख्या में कमी आयेगी। इसी के तहत नगर पालिका ने आईडीएच क्षेत्र में स्वान पशु बंध्यकरण केद्र खोला है जिसका उदघाटन भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने किया। टिहरी बाईपास स्थित एबीसी सेंटर के उदघाटन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ती संख्या पूरे प्र्रदेश में समस्या बन गई थी जिसके कारण आम जनता को परेशानी हो रही है। वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
इसे देखते हुए नगर पालिका ने कदम उठाया और क्षेत्र के विधायक गणेश जोशी के प्रयासों से एबीसी सेंटर खुल गया है जिसका लाभ आने वाले समय में मसूरी की जनता व पर्यटकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह समस्या पूरे प्रदेश की है और प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद रावत ने पूरे प्रदेश में कुत्तों की संख्या को रोकने के लिए कदम उठाये हैं। इस मौके पर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आरके सिंह ने कहा कि लंबे समय से मसूरी में कुत्तों की बढ़ती संख्या व उनके द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं बढ़ रही थी। जिस पर पालिका ने 87 लाख की लागत से स्वान पशु बंध्यकरण केद्र बनाया गया। जिसका कार्य अब शुरू हो गया है जिससे आने वाले समय में मसूरी में कुत्तों की संख्या में कमी आयेगी।
मसूरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित
इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा कि मसूरी में लंबे समय से एबीसी सेंटर खोलने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन किन्हीं कारणों से यह टलता जा रहा था। पालिका ने पांच बीघा में यह सेंटर खोला है और इसमें कुत्तों के रहने खाने की पूरी व्यवस्था है और वातानुकूलित आपरेशन थियेटर है जहां कुत्तों का बधिया करण किया जायेगा। इस कार्य के लिए अमेरिका की एक संस्था हयूमन सोसायटी इंटरनेशनल को दिया गया है जिसमें प्रति कुत्ते के बधियाकरण में 822 रूपये खर्चा आ रहा है जिसमें नगर पालिका 222 रूपये दे रही है बाकी केंद्र सरकार वहन करेगी।
संस्था की ओर से डाॅ. सियू कुत्तों का आपरेशन करेंगे व इस कार्यक्रम की देखभाल करेंगे। कार्यक्रम में एसडीएम मीनाक्षी पटवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश रावत, धर्मपाल पंवार, मुकेश धर्नाइं, मनोज खरोला, अरविंद सेमवाल, कपिल मलिक विरेंद्र राणा, शशि रावत, नर्मदा नेगी, पुष्पा पडियार, नरेंद्र पडियार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



