प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ से प्रभावित सभी की पूरी मदद की जाएगी। पश्चिम बंगाल में चक्रवात की चपेट में आने से कम से कम 12 लोगों की जान गई है और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
NDRF teams are working in the cyclone affected parts. Top officials are closely monitoring the situation and also working in close coordination with the West Bengal government.
No stone will be left unturned in helping the affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 21, 2020
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ”यह चुनौतीपूर्ण समय है, पूरा देश पश्चिम बंगाल के साथ एकजुट होकर खड़ा है। राज्य के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। स्थिति सामान्य करने के लिए प्रयास जारी हैं।”
बता दें कि राष्ट्रीय संकट प्रंबधन समिति (एनसीएमसी) ने गुरुवार को चक्रवाती तूफान से बुरी तरह प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओडिशा में राहत एवं बचाव अभियान की समीक्षा की, जहां भारतीय मौसम विभाग के सटीक पूर्वानुमान और एनडीआरएफ के जवानों की वक्त पर तैनाती की वजह से न्यूनतम जन हानि हुई। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली एनसीएसमी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में राज्य तथा केंद्रीय एजेंसियों के साथ चक्रवात अम्फान की स्थिति की समीक्षा की।
पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान- जल्द और ट्रेनों का किया जाएगा परिचालन, 2-3 दिनों में काउंटर बुकिंग भी होगी शुरु
एक सरकारी बयान में बताया गया है कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिवों ने बताया कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही समय पर एवं सटीक साबित होने और एनडीआरएफ की अग्रिम तैनाती से पश्चिम बंगाल में लगभग पांच लाख लोगों और ओडिशा में लगभग दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में काफी सहूलियत हुई। बयान में कहा गया है कि नतीजतन लोगों की मौत के आंकड़ों को सीमित रखना संभव हो पाया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 में ओडिशा में भारी तबाही मचाने वाले महा चक्रवाती तूफान के बाद ‘अम्फान’ ही सर्वाधिक भीषण एवं उग्र था।
बयान के मुताबिक, एनडीआरएफ की ओर से पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त टीमों की तैनाती की जा रही है, खासकर कोलकाता में, ताकि आवश्यक सेवाओं की बहाली के काम में तेजी लाई जा सके। इसके साथ ही भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) भी पश्चिम बंगाल में खाद्यान्न, विशेषकर चावल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेगा, जिससे तूफान के कारण असहाय महसूस कर रहे लोगों को तत्काल आवश्यक भरण-पोषण प्रदान किया जा सके। विद्युत मंत्रालय और दूरसंचार विभाग भी दोनों राज्यों में सेवाओं की शीघ्र बहाली में मदद करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



