आज कल किसी भी चीज का पेपर लीक होना ऐसा लगता है जैसे आम बात हो गई है। पेपर लीक से जुड़ी एक और घटना गुजरात से सामने आ रही है। जहां पर पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने जूनियर क्लर्क की भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है। इस पेपर लीक के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेपर लीक मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि देशभर में पेपर लीक एक विकट समस्या बन गया है। बता दें कि इससे पहले राजस्थान में टीचर भर्ती का पेपर लीक हो गया था जिसपर राज्य में खूब बवाल हुआ था और कई जगहों पर लोगों ने प्रदर्शन कर सरकार से पेपर लीक पर कड़े कानून को लाने की बात की थी जिससे की पेपर लीक जैसे गंभीर समस्या से निपटा जा सकें।
पेपर लीक पर क्या बोले गहलोत
गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि गुजरात में यह पिछले सालों में 17वां पेपर लीक है। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती, हाईकोर्ट भर्ती, डीआरडीओ भर्ती तक में पेपर लीक एवं अनियमितताओं की शिकायत आई हैं जो दिखाता है कि यह समस्या कितनी गंभीर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक को गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई की गईं हैं। पेपर लीक में शामिल लोगों को जेल भेजा गया, नौकरी से बर्खास्त किया गया एवं माफियाओं की अवैध संपत्ति ध्वस्त की गई।
गहलोत ने बाकि राज्यों को दिए सुझाव
उन्होंने कहा ' मैं आशा करता हूं कि बाकी सरकारें भी युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर ऐसी ही गंभीरता से काम करेंगी। सभी सरकारों को पेपर लीक की देशव्यापी समस्या को लेकर व्यापक हल निकालने पर विचार करना चाहिए